Jubilee Star Niruha In Hyderabadi & Bhojpuri Film Jai Veeru
June 6, 2018
जय वीरू के निर्माता हैं नासिर जमालपुर जबकि निर्देशक हैं सुब्बाराव । आपको बता दें कि निर्देशक सुब्बा राव के साथ इसके पहले भी जुबली स्टार निरहुआ ने कई फिल्मे की है जिसमे कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , शिवा , दिलेर , आखिरी रास्ता , निरहुआ मेल और जिगरवाला शामिल है । यही नही निरहुआ की होम प्रोडक्शन की फ़िल्म हीरो और टाईगर का निर्देशन भी सुब्बा राव ने ही किया था । निर्माता नासिर जमाल के साथ निरहुआ की यह पांचवी फ़िल्म है । इसके पहले दोनों ने कैसे कहीं तोहरा से प्यार हो गइल , जिगरवाला , निरहुआ चलल ससुराल 2 और निरहुआ सटल रहे में काम किया था । अब एक बार फिर सुब्बा राव नासिर जमाल की फ़िल्म जय वीरू में निरहुआ को निर्देशित कर रहे हैं ।
———–Uday Bhagat(PRO)]]>