रामा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट की प्रोड्यूसर डॉ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शूटिंग शुरू औराई, भदोही में
October 27, 2026भोजपुरी सिनेमा के रैबेल स्टार राहुल सिंह और एक्ट्रेस रेशमा शेख स्टारर रामा फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनाई जा रही लोक-आस्था, संस्कृति और सामाजिक ताने-बाने पर आधारित भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ का ग्रैंड मुहूर्त करके शूटिंग शुरू कर दी गई है। मल्टी टैलेंटेड निर्देशक डॉ अरविंद के दीक्षित के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में केंद्रीय भूमिका में राहुल सिंह और रेशमा शेख एकई88 साथ नजर आने वाले हैं। उनकी सुपरहिट जोड़ी पहली बार छठ मईया पर आधारित फिल्म में नजर आने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले विधिवत पूजा अर्चना करके निर्देशक, लेखक व निर्माता अरविंद के दीक्षित के हाथों नारियल तोड़कर फिल्म का शुभारंभ किया गया है। इस अवसर पर फिल्म के हीरो हीरोइन सहित सभी कलाकार, टेक्नीशियन एवं स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे को बधाई दी और फिल्म की सफलता के लिए मंगल कामनाएं किया।
उल्लेखनीय है कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा पर आधारित और छठ मईया की महिमा से ओतप्रोत भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ के निर्माता डॉ अरविंद के दीक्षित और निर्मात्री रमा दीक्षित हैं। जबकि सह-निर्माता विवेक मिश्रा तथा लेखक एवं निर्देशक डॉ अरविंद के दीक्षित हैं। क्रिएटिव डायरेक्टर सत्या सिंह, गीतकार अनिल कुमार मिश्र ‘बेला’, संगीतकार अभिषेक चौधरी, डीओपी अमिताभ चन्द्रा, डांस मास्टर अशोक मैती, आर्ट डायरेक्टर डबलू बिहारी एंड टीम अनिल कुमार, लाईन प्रोड्यूसर अमित शुक्ला भोजपुरिया, लोकल प्रोडक्शन कंट्रोलर बिट्टू, कृष्णा राय हैं। लाइट डिपार्मेंट में अब्दुल अंसारी, राकेश मौर्य, धीरेंद्र, रियासत अली, धर्मेंद्र हैं। पीआरओ रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य कलाकार राहुल सिंह, रेशमा शेख, इन्द्रसेन यादव, साहेब लाल धारी, निधि सिंह, अमित शुक्ला भोजपुरिया, शालिनी यादव, मनीष वर्मा आदि हैं।
गौरतलब है कि फ़िल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक अरविंद के दीक्षित ने कहा कि ‘यह फिल्म केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह हमारी जड़ों, परंपराओं और छठी मईया के प्रति हमारी गहरी आस्था का एक भावनात्मक चित्रण है। हमने इसकी पटकथा पर काफी समय तक काम किया है ताकि दर्शकों को एक साफ-सुथरी, संदेशप्रद और मनोरंजक फिल्म दी जा सके।’
हीरो राहुल सिंह और हीरोइन रेशमा शेख ने बताया कि ये भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ में आस्था, समर्पण और पारिवारिक रिश्तों का बेजोड़ संगम देखने को मिलेगा। ये फिल्म एक ऐसी कहानी एक ऐसे विषय पर आधारित है जो दर्शकों के दिलों को छुएगी तथा लोक-संस्कृति और छठी मईया के प्रति अटूट विश्वास को भी पर्दे पर सजीव करेगी।’


प्रोड्यूसर डॉ अरविंद के दीक्षित और रमा दीक्षित की भोजपुरी फिल्म ‘सत्तो-डेवोटी ऑफ छठी मईया’ की शूटिंग शूटिंग शुरू औराई, भदोही में

