समर सिंह और नम्रता मल्ला का गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ 511 मिलियन पार होने पर वाराणसी में सेलिब्रेशन

समर सिंह और नम्रता मल्ला का गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ 511 मिलियन पार होने पर वाराणसी में सेलिब्रेशन

October 30, 2026 Off By admin

भोजपुरी इंडस्ट्री के ‘देसी स्टार’ समर सिंह ने हॉट सेंसेशनल एक्ट्रेस नम्रता मल्ला के साथ ब्लॉकबस्टर भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ के व्यूज 511 मिलियन पार होने का जश्न वाराणसी के एक बड़े होटल में मनाया है। भोजपुरी संगीत की दुनियाँ में इस गाने से सफलता का कीर्तिमान स्थापित करके समर सिंह ने नया इतिहास रच दिया है। निर्देशक आशीष सत्यार्थी निर्देशित ये गाना भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के कम समय के सबसे तेजी से वायरल होने वाले और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले गानों में हिट लिस्ट में ऊपर है। ये सांग टी-सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस गाने के वीडियो में समर सिंह का देसी स्टाइल, डांस स्टेप्स और नम्रता मल्ला के हुक स्टेप्स व बेली डांस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने वालों को आनंदित कर देता है। इस गाने को समर सिंह में अपने अंदाज गाया है। उनके स्वर में स्वर सिंगर नेहा राज ने मिलाया है। इस गीत को गीतकार आलोक यादव ने लिखा है। संगीतकार एडीआर आनन्द ने इस गाने को मधुर संगीत से सजाया है। कॉन्सेप्ट समर मोदी का है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी हैं, प्रोजेक्ट मैनेजर सोनू श्रीवास्तव, डीओपी राहुल, कोरियोग्राफर असलम, एडिटर पंकज साव, डीआई रोहित सिंह ने किया है।

गौरतलब है कि ब्लॉक बस्टर भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ के 511 मिलियन व्यूज सेलिब्रेशन पार्टी में देसी स्टार समर सिंह, एक्ट्रेस नम्रता मल्ला, टी-सीरीज हमार भोजपुरी के प्रोजेक्ट हेड सोनू श्रीवास्तव, टी-सीरीज के राज चन्द्रा, वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, सिंगर नेहा राज, मनोज लाल यादव, गीतकार आलोक यादव, एस के आनन्द, हरिंदर हरियाली, संगीतकार एडीआर, अभिराम पांडेय, समाज सेवक व फ़िल्म निर्माता सलीम अंसारी, मनीष सेठ, मोहित, फ़िल्म पीआरओ रामचन्द्र यादव सहित बहुत से गणमान्य एवं क्रिएटर मौजूद थे। सभी के साथ केक काटकर जश्न मनाया गया और विशेष अतिथियों, गीत की मेकिंग टीम एवं अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को स्मृति चिन्ह भेंट देकर समानित किया गया।

देसी स्टार समर सिंह ने कहा कि ‘इस गाने की शानदार सफलता ने साबित किया है कि भोजपुरी गीत-संगीत का दर्शक वर्ग लगातार बढ़ रहा है। ‘बलमुआ के बल्लम’ को 511 मिलियन से अधिक व्यूज का प्यार देने के लिए सभी चाहने वालों को दिल से थैंक्यू।’

नम्रता मल्ला ने कहा कि ‘ये ब्लॉक बस्टर सांग मेरे दिल के बहुत करीब है। कम टाइम में इतना ज्यादा व्यूज का प्यार देने के लिए सभी फैंस को थैंक्यू और  दिल से आभार।’

डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी ने कहा कि ‘सुपरहिट सांग ‘बलमुआ के बल्लम’ में समर सिंह का लाजवाब स्टाइल, दमदार गायकी और शानदार डांस स्टेप्स के साथ नम्रता मल्ला के आकर्षक अंदाज, हुक स्टेप्स और बेली डांस ने इस गाने को दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई है।’

 

देसी स्टार समर सिंह ने ब्लॉक बस्टर भोजपुरी गाना ‘बलमुआ के बल्लम’ का 511 मिलियन व्यूज का मनाया जश्न, फैंस को दिया धन्यवाद